नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में टैक्स जमा करने आने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त कक्ष स्थापित किया गया है ताकि सोशल डिस्टेंस मेंटेन किया जा सके! निगम में विभिन्न प्रकार के टैक्स जमा करने आने वाले लोगों के लिए सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना आवश्यक है। जिसके तहत अतिरिक्त कक्ष में टैक्स काउंटर खोला गया है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के संपत्ति कर जमा करने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा तिथि में इजाफा करते हुए 15 मई तक के लिए बढ़ाया है। जिससे संपत्ति कर जमा करने आने वाले लोगों की भीड़ न हो इसलिए पूर्व काउंटर के अतिरिक्त पूर्व वाहन शाखा के समीप अन्य कक्ष अस्थाई तौर पर स्थापित किया गया है। कई कर दाता घर बैठे ऑनलाइन भी टैक्स जमा कर रहे हैं ऐसे360 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन टैक्स जमा किया है!तिथि बढ़ने के बाद निगम मुख्यालय सहित जोन कार्यालय में टैक्स जमा करने वालों में बढ़ोतरी हुई है। निगम मुख्यालय के अतिरिक्त नजदीकी जोन कार्यालयों में भी संपत्तिकर जमा किए जा सकते हैं इसके लिए स्पैरो सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड ने जोन कार्यालयों में व्यवस्था की हुई है। टैक्स जमा करने वाले करदाता ूूू.बहेनकं.बवउ में ऑनलाइन पेमेंट को क्लिक करके भिलाई मुंसिपल कारपोरेशन का चयन कर सकते हैं इसके उपरांत वार्ड एवं अपना आईडी नंबर डालकर डेबिट, क्रेडिट एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। इस वेबसाइट पर टैक्स की वर्षवार जानकारी भी देख सकते हैं। ऑनलाइन में किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 18001216505 पर संपर्क कर सकते हैं। टैक्स वसूली के लिए स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड भिलाई द्वारा डोर टू डोर जाकर टैक्स कलेक्शन किया जा रहा है।
Post a Comment
0
Comments
🔴LIVE: Kumar Sanu & Alka Yagnik - 90's Dard Hit Songs | Sadabahar Hindi Songs | Purane Gaane
Hey there, We are Blossom Themes! We are trying to provide you the new way to look and use the blogger templates. Our designers are working hard and pushing the boundaries of possibilities to widen the horizon of the regular templates and provide high quality blogger templates to all hardworking bloggers!
0 Comments