ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

सावन माष में महादेव जी की होती है विशेष पूजा- पुजारी नीलकंठ त्रिपाठी

रायपुर नहर पारा स्टेशन रोड स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में सावन माष के पूरे 1 माह शिव जी की विशेष अराधना चलती है। अलग अलग औषधियों से महादेव जी का अभिषेक होता है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए किये जाते है विशेष अनुष्ठान।
श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि सावन माष के 1 माह महादेव जी का विशेष साधना की जाती है। महादेव जी के साधना के साथ अलग अलग औषधियों से महादेव जी का अभिषेक किया जाता है। महामृत्युंजय जप एवं महामृत्युंजय सहस्त्रनाम पाठ मध्य रात्रि को किया जाता है।
पं. नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि कई श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण हेतु अपने नाम और गोत्र का संकल्प देकर मंदिर में अभिषेक कर अनुष्ठान करवाते है। सावन के 1 माह महामृत्जुंजय सहस्त्रनाम पाठ के साथ अभिषेक करने से सभी रोग,दोष दूर होता है एवं सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
सावन माष के प्रति दिन मंदिर में प्रातः 5 बजे पंचामृत अभिषेक एवम पुष्प श्रृंगार, दोपहर 12 बजे अष्टगंध अभिषेक, शाम 5 बजे विशेष श्रृंगार, रात्रि 8 बजे महादेव जी की आरती, रात्रि 10 बजे मध्य रात्रि अभिषेक जिसमे पंचामृत, सरसो तेल , 108 औषधि एवं भस्म आदि से अभिषेक किया जाता हैं।
मंदिर के पुजारी नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की उचित दूरी बनाकर और सभी सावधानियों को ध्यान में रख कर पूजा किया जायेगा।

                 

Post a Comment

0 Comments