- पुलिस का दावा यही नक्सली थे घटना में शामिल, इनके साथी भी फरार उन्हें भी जल्द पकड़ने का दावा
- शहीद जवान सोमरू पोयाम मेडिकल छुट्टी पर था, जवान के माता-पिता को भी मारा था नक्सलियों ने
बीते 1 जलाई को पुलिस जवान की हत्या करने वाले नक्सलियों में से तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शहीद जवान का नाम सोमारू पोयाम था। यह मेडिकल छुट्टी लेकर घर आराम कर रहा था। रात के वक्त नक्सलियों ने इसे माटवाटा गांव स्थित घर पर धावा बोल दिया। नक्सलियों ने अपने पास तीर, चाकू जैसे हथियार रखे थे। नक्सलियों ने जवान की मां और पिता को भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया।
जवान की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने पुलिस ज्वाइन की। घटना के बाद एसपी बीजापुर के कमलोचन कश्यप ने जांच टीम बनाई थी। टीम को पता चला कि गुरुवार को माटवाड़ा भुर्रीपानी, बेलचर, कोटमेटा इलाके में घटना में शामिल नक्सली मौजूद हैं। इस इनपुट पर टीम मौके पर रवाना हुई। टीम ने बुधराम माड़वी, मनकू वेका, बोमड़ा पोड़ियामी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया है कि इन आरोपियों के पास से तीर-धनुष, चाकु वगैरह बरामद किए गए हैं।








0 Comments