- जिला पुलिस कर रही इलाके की निगरानी, पोस्टर देखने के बाद डरे हुए हैं ग्रामीण
- नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने का किया एलान, खतरा बढ़ा
जिले में शुक्रवार को नक्सलियों के लगाए पोस्टर और पर्चे बरामद किए गए। इस पर नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने की बात लिखी है। एक बड़े से बैनर पर नक्सलियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक यह सप्ताह मनाने की बात लिखी है। इसमें बड़े नक्सली लीडर चारू मजुमदार के नाम का भी जिक्र है। भैरमगढ़ इलाके के नेशनल हाइवे पर यह पोस्टर मिले। ग्रामीणों ने इन्हें देख पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस ने इस पर किसी तरह का बयान नहीं दिया। हालांकि, टीम अलर्ट हैं। सर्च ऑपरेशन से किसी भी तरह की संदिग्ध हरकत पर नजर रखी जा रही है। आमतौर पर इस तरह के सप्ताह में नक्सल छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम देने की ताक में रहते हैं। मारे गए नक्सलियों को शहीद मानकर उनकी याद में हिंसक घटनाएं करते हैं।









0 Comments