- कांदुल गांव में 2 जुलाई को मिला था शव
- अब तक आरोपी का पता नहीं, जल्द पकड़ने का दावा
बीते 2 जुलाई को रायपुर के ग्रामीण इलाके में मिले शव को लेकर नया खुलासा सामने आया है। पुलिस को शव फांसी पर लटका मिला, लेकिन अब पता चला है कि हत्या कर किसी ने उसे लटका दिया था। मामला मुजगहन थाने का है। कांदुल गांव के एक खेत के पंप हाउस से केशव राम निषाद नाम के शख्स की लाश पुलिस को मिली थी। ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी थी।
जब टीम मौके पर पहुंची तो खेत के पंप हाउस में शव लटका मिला। जांच में अब यह तथ्य सामने आया कि यह खुदकुशी नहीं, बल्कि मर्डर था। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए हुआ। अब तक यह पता नहीं चला है कि हत्या किसने और क्याें की। पुलिस केशव के परिजन से इस मामले में पूछताछ कर रही है।









0 Comments