ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

बिलासपुर में वारदात:दो पत्नियों के बीच फंसा अधेड़, खाने के लिए रोटी नहीं देने पर दूसरी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पत्नियों के चक्कर में फंसे एक अधेड़ ने दूसरी की हत्या कर दी। खेत में काम करने के दौरान खाना खाते समय दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • मस्तूरी के वेद परसदा की घटना, दूसरी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था, वहीं विवाद हुआ
  • खेत में ही शव छोड़कर भाग निकला, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को कर्रा गांव से गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो पत्नियों के चक्कर में फंसे एक अधेड़ ने दूसरी की हत्या कर दी। खेत में काम करने के दौरान खाना खाते समय दोनों में विवाद हुआ था। दूसरी पत्नी के रोटी नहीं देने और ताने मारने पर फावड़ा मारकर उसे मार डाला और भाग निकला। फिलहाल पुलिस कई जगह दबिश देने के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तरी थाना क्षेत्र के वेदपरसदा गांव की है। 

जगदीश और मां गौरी सुबह खेत में काम करने गए थे। आशंका जताई कि उसके पिता ने ही खून किया है। हत्या के बाद से ही जगदीश गायब था।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि ग्राम वेद परसदा के दरहा खार में किसी महिला का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। टीम वहां मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई तो महिला की पहचान स्थानीय गौरी बाई विश्वकर्मा पति जगदीश वर्मा के रूप में हुई। जांच के दौरान गौरी बाई के पुत्र व्यास ने बताया कि उसके पिता जगदीश विश्वकर्मा ने दो विवाह किए थे। गौरी बाई उसके पिता की दूसरी पत्नी थी। 

पुलिस को बार-बार चकमा देता रहा जगदीश
व्यास ने बताया कि जगदीश और मां गौरी दाेनों सुबह खेत में काम करने गए थे। आशंका जताई कि उसके पिता ने ही खून किया है। हत्या के बाद से ही जगदीश गायब था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। इस बीच आरोपी जगदीश ने हत्या की बात कबूल करते हुए लिमतरा में रिश्तेदार यहां और वहां से जांजगीर जाने का झांसा दिया। इस दौरान पुलिस को उसके ग्राम कर्रा में छिपा होने की सूचना मिली और वहां दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। 

पहली पत्नी के पास जाने की बात पर भड़का

पूछताछ में जगदीश ने बताया कि दो पत्नी होने के कारण अक्सर गौरी से उसका विवाद होता था। घटना के समय खेत में खाना खाने के लिए बैठे हुए थे। इस दौरान उसने रोटी मांगी तो गौरी ने कहा, तुम अपनी पहली पत्नी के पास क्यों नहीं चले जाते हो। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और जगदीश ने फावड़े से उसके सर पर वार कर दिया। इससे गौरी की मौत हो गई। फिर ग्राम सर्वानी में फावड़ा छिपाकर लिमतरा भाग गया। 

Post a Comment

0 Comments