प्रदेश के राजस्व, आपदा एवं पुर्नवास मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला दंतेवाड़ा श्री जयसिंह अग्रवाल ने वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में सांसद बस्तर श्री दीपक बैज और विधायक दंतेवाड़ा श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा भी सम्मिलित हुए। बैठक में उन्होंने जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और इस दिशा में पूरी सर्तकता बरतने सहित जिम्मेदारी के साथ कार्य करने कहा। उन्होंने होम आइसोलेशन तथा क्वारन टाईन सेन्टर्स में रखे लोगों, टेस्ट की संख्या, एक्टिव सर्वलांस की स्थिति सहित कोविड हास्पीटल की व्यवस्था के बारे में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन तथा क्वारन टाईन में रखे गये लोगों की नियमित मानिटरिंग किया जाये। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की वापसी के बारे में शासन के निर्देशों के अनुरूप समुचित पहल किये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर बल देते हुए कहा कि मनरेगा के रोजगारमूलक कार्यों को नियमित रूप से संचालित कर अधिकाधिक पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। वहीं गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित करने सकारात्मक पहल कर साग-सब्जी उत्पादन, वर्मीकम्पोस्ट खाद उत्पादन,कुक्कुटपालन,मशरूम उत्पादन जैसी आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने कहा। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने बारिश में पौधारोपण करने के लिए अभी से आम मुनगा, कटहल ईत्यादि फलदार पौधों की नर्सरी तैयार किये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने सड़क, पुल-पुलिया सहित आश्रम-छात्रावास भवन निर्माण कार्यों को बारिश के पहले पूर्ण करने हेतु इन निर्माण कार्यों को तेजी के साथ संचालित किये जाने कहा। वहीं उक्त निर्माण कार्यों का नियमित मानिटरिंग कर गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदंडों को सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रीष्मकाल में पेयजल की पुख्ता इंतजाम करने पर जोर देते हुए जल प्रदाय योजनाओं ,नल-जल योजनाओं एवं स्थल जल प्रदाय योजनाओं का समुचित संधारण करने कहा। वहीं नवीन जल प्रदाय योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने ग्रामीण ईलाकों में सुधारयोग्य हेंडपंपों तथा सोलर डयूल पंपों को अभियान चलाकर मरम्मत किये जाने निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने उचित मूल्य दुकानों में जून महीने का चावल एवं अन्य जरूरी सामग्रियों के भंडारण स्थिति की समीक्षा करते हुए पहुँचविहीन क्षेत्रों तथा अंदरूनी ईलाकों के उचित मूल्य दुकानों में सबसे पहले खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामग्रियों का भंडारण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने खरीफ फसल सीजन हेतु बीज तथा जैविक खाद की उपलब्धता सहित फसल ऋण वितरण स्थिति की जानकारी ली और इस दिशा में किसानों के लिए समय पूर्व आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने बतया कि जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी संभव उपाय अमल में लाया जा रहा है। वर्तमान में लॉक डाउन का कड़ाई के साथ अनुपालन कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीण ईलाकों में ग्रामीणजन स्वस्फूर्त होकर लॉक डाउन का परिपालन कर रहे हैं। अन्य प्रदेशों से जिले में वापस आये 1867 श्रमिकों को 35 क्वारन टाईन केन्द्रों में रखा गया है तथा इन श्रमिकों के लिए भोजन सहित अन्य सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। जिले के जो श्रमिक समीपवर्ती आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना में रूके हैं, उन्हें सम्बन्धित राज्य शासन द्वारा सुकमा जिले की सीमा कोंटा तक छोड़ा जा रहा है। इन श्रमिकों को लाने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जिले में मनरेगा के तहत 390 रोजगारमूलक कार्य चल रहे हैं, जिसमें 19 हजार से अधिक श्रमिकों को प्रति दिन रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न मदों के तहत सड़क, पुल, पुलिया और भवन निर्माण कार्यों को शुरू किया गया है तथा इन निर्माण कार्यों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त सभी निर्माण कार्यों के स्थलों पर सोशल डिस्टेंस का परिपालन करने सहित मास्क के उपयोग, गमछे से मुंह- नाक को ढंकने, हाथ धुलाई की व्यवस्था ईत्यादि को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाक डाउन के दौरान जिले में 61 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 11 हजार 229 क्विंटल वनोपज की खरीदी की गयी और 3 करोड़ 44 लाख रूपये का नकद भुगतान ग्रामीण संग्राहकों को किया गया है। शक्ति गारमेंटस की महिला समूहों द्वारा करीब 81 हजाार मास्क तैयार किया गया, जिसे एनएमडीसी, स्वास्थ्य विभाग, सीआरपीएफ सहित जिला पुलिस बल को विक्रय कर 12 लाख रूपय से अधिक आय अर्जित किया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था हेतु हेंडपंपों तथा सोलर डयूल पंपों के रखरखाव एवं संधारण हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में जिला स्तर सहित हरेक ब्लाक में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें सूचना प्राप्त होने पर मोबाईल टीम भेजकर सुधार कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले की सीमाओं में चेकपोस्ट बनाकर निगरानी रखी जा रही है और गुजरने वाले लोंगों की जानकारी ली जा रही है। वहीं इन लोंगों का स्वास्थ्य परीक्षण स्थल पर ही किया जा रहा है। जिले में लाक डाउन का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने सहित उल्लंगन करने वालों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है । बैठक में डीएफओ श्री संदीप बलगा, सीईओ जिला पंचायत श्री सच्चिदानंद आलोक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जिले में पदस्थ एसडीएम मौजूद थे।
Post a Comment
0
Comments
🔴LIVE: Kumar Sanu & Alka Yagnik - 90's Dard Hit Songs | Sadabahar Hindi Songs | Purane Gaane
Hey there, We are Blossom Themes! We are trying to provide you the new way to look and use the blogger templates. Our designers are working hard and pushing the boundaries of possibilities to widen the horizon of the regular templates and provide high quality blogger templates to all hardworking bloggers!
0 Comments