जिले के ई-सेवा केन्द्र में आज प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए एक्टिव सर्विलेंस के जिले के मास्टर ट्रेनर डॉ. हीरा यादव एवं जीतनराम पैंकरा के द्वारा चार्ज अधिकारियों तथा फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त फिल्ड ट्रेनर अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय के विडियों कांफ्रेंस कक्ष से प्रशिक्षण प्राप्त किए।
अन्य राज्यों से मजदूरों के आने के क्रम में कोराना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार एक्टिव सर्विलेंस किया जाना है। एक्टिव सर्विलेंस का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में कोरोना वायरस से बचाव व नियंत्रण के लिए कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों का पता लगाना है जिससे आगे की जांच व त्वरित उपचार संभव हो सके। कोरोना संक्रमित मरीज पाये जाने से उसके घर के 1 किलोमीटर के दायरे को सर्वे कर सर्दी खांसी बुखार, बदन दर्द आदि से संबंधित लक्षणयुक्त मरीज मिलने पर जानकारी प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाएगा।








0 Comments