ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

बिलासपुर : दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को कंट्रोल रूम में सूचना देना अनिवार्य, सेल्फ क्वारंटीन में भी रहना होगा

दूसरे राज्यों से बिलासपुर आने वाले व्यक्तियों को जिले के आपदा कंट्रोल रूम में दूरभाष नंबर 07752-251000 पर सूचना देना अनिवार्य है। साथ ही उन्हें सेल्फ क्वारंटीन में भी रहना होगा।

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने कहा कि दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्तियों को जिले की सीमा में प्रवेश करने से पूर्व शपथ पत्र भरना होगासाथ ही अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराना होगा और तबीयत खराब होने पर इसकी सूचना भी देनी होगी और परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क से दूर रहना होगा। दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्तियों को सेल्फ क्वारंटाईन में रहना भी अनिवार्य है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जारी एडवाईजरी का भी पालन करना अनिवार्य है।

Post a Comment

0 Comments