जिन इलाकों में नए मरीज मिले हैं उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही सफाई मित्रों का दल इन इलाकों में सैनिटाइजेशन के काम में जुटा हुआ है।नए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर उनकी भी जांच की जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। इस बीच उनकी भी जांच रिपार्ट आएगी।
इधर सरकार ने संक्रमण के प्रसार की आशंका को देखते हुए सेंपलिंग बढा दी है। संभावित इलाकों में डोर टू डोर सर्वे के अलावा टैक्सी- ऑटो ड्रायवरों और दुकानदारों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा सामाजिक निगरानी के जरिए भी संभावित मरीजों का पता लगाया जा रहा है, ताकि संक्रमण के प्रसार की आशंका को कम किया जा सके।
इससे पहले मुंगेली जिले से कुल 07 कोराेना से पीडित मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 6955 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 154526 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है।
अभी तक 2694 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें से अब तक कुल 2062 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 619 सक्रिय मरीजों का राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
छत्तीसगढ़ कोरोना मीटर
नए मरीज - 93
आज स्वस्थ - 125
सक्रिय - 619
स्वस्थ - 2062
कुल - 2695
मौत - 13









0 Comments