ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पत्रकार अर्नब के खिलाफ एफआइआर दर्ज

रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी की आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेस भड़क गई है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राजधानी स्थित सिविल लाइन थाने में अर्नब के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सन्नाी अग्रवाल, शमीम अख्तर, नरेश गड़पाल, अभिषेक बोरकर, शानू रजा, मो. जीशान हाशमी, अनीश मनिहार, सन्नाी दास, राजा अली, नौशाद अंसारी, अनुराग सिंह, वैभव पवार, पिंटू, सौरभ, लोकेश, चिराग, शुभम आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। बता दें कि कुछ दिन पहले अर्नब गोस्वामी ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने देश के कई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक से कांग्रेस पार्टी फिर से भड़क उठी है। इसके पहले भी अर्नब के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया गया था।

Post a Comment

0 Comments