रायपुर। Chhattisgarh Coronavirus Update : छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ित 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 57 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रायपुर से 14, जांजगीर-चाम्पा से 11, मुंगेली से सात, दुर्ग से चार, महासमुंद, रायगढ़, कोरिया और बलरामपुर से तीन-तीन, कोरबा से दो, राजनांदगांव व गरियाबंद से एक-एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
नए मामलों में राजनांदगांव से 21, बलरामपुर से 10, जांजगीर से सात, दुर्ग से पांच, रायगढ़ से चार, महासमुंद व बलौदाबाजार से तीन-तीन, रायपुर से दो, बिलासपुर और कबीरधाम से एक-एक मरीज मिले हैं। अब तक प्रदेश में एक लाख 52 हजार 874 सैंपल की जांच हुई है। इसमें से 2602 पॉजिटिव मिले हैं।
कोरोना के मामले
नए - 57
सक्रिय - 652
आज स्वस्थ - 52
Post a Comment
0
Comments
🔴LIVE: Kumar Sanu & Alka Yagnik - 90's Dard Hit Songs | Sadabahar Hindi Songs | Purane Gaane
Hey there, We are Blossom Themes! We are trying to provide you the new way to look and use the blogger templates. Our designers are working hard and pushing the boundaries of possibilities to widen the horizon of the regular templates and provide high quality blogger templates to all hardworking bloggers!
0 Comments