सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जुलाई में होने वाले बचे हुए बोर्ड एग्जाम टल सकते हैं.
शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, "छात्रों की सुरक्षा सबसे अहम है. इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है." सूत्रों ने ये भी बताया कि कुछ परीक्षाओं को रद्द किया जा सकता है और जेईई मेन (JEE Mian 2020 Exam) और नीट (NEET Exam 2020) जैसे एंट्रेंस एग्जाम को स्थगित भी किया जा सकता है.
अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए वैकल्पिक ग्रेडिंग सिस्टम पर काम कर रहा है. ग्रेडिंग सिस्टम में छात्र द्वारा इंटरनल असेसमेंट में प्राप्त किए गए नंबरों को माना जाएगा. नीट और जेईई मेन एग्जाम को स्थगित करने की संभावना है क्योंकि इन परीक्षाओं को रद्द करना संभव नहीं है.
कुछ स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exams) कैंसिल करने के लिए याचिका दर्ज कराई है. अभिभावकों का मानना है कि एग्जाम देने से बच्चों के लिए खतरा पैदा हो सकता है. इस मामले की सुनवाई कल यानी 23 जून को होने वाली है. सीबीएसई को कल कोर्ट में परीक्षाओं को लेकर अपना पक्ष रखना है.








0 Comments