ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

Siya Kakkar Suicide: फॉरेंसिक लैब भेजा गया Tik Tok स्टार सिया कक्कड़ का मोबाइल, खुल सकता है मौत का राज

टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ (Siya Kakkar) ने महज 16 साल की उम्र में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया डिप्रेशन में थीं। हालांकि टिकटॉक स्टार की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया था, पर परिजनों को उसके डिप्रेशन की भनक लग गई थी। सिया को किस बात का डिप्रेशन था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस को सिया के घर से उनका मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक सिया के पास आईफोन था जोकि पासवर्ड प्रोटेक्टेड था। पुलिस इस फोन को खोल नहीं पा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया के परिवार या किसी जानकार को भी मोबाइल का पासवर्ड नहीं पता था, इसलिए अब पुलिस फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है, जिससे इसके पासवर्ड का पता लगाया जा सके।
सिया अपने परिवार के साथ रहती थीं। माना जा रहा सिया के फोन से उनकी मौत का राज सामने आ सकता है। पूछताछ के दौरान पुलिस को सिया के परिवार वालों ने कुछ दिनों से डिप्रेशन में रहने वाली बात तो कही है लेकिन उसके पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई। सिया के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही सुसाइड की वजह अब तक पता चल पाई है।

Post a Comment

0 Comments