ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

बहन के अफेयर की भनक लगते ही उसके प्रेमी को मार डाला, 14 साल सजा काटी, फिर उसके बाई की भी कर दी हत्या

बिलासपुर. बहन से प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर 15 साल पहले भाई ने युवक की हत्या की और 14 साल की सजा काटकर वापस गांव आ गया। पुरानी रंजिश में आरोपी ने पिता और भाई के साथ मिलकर युवक के बड़े भाई की टंगिया और लाठी से हमला कर हत्या कर दी। घटना हिर्री थानांतर्गत ग्राम उड़ीसा की है। आरोपी बाप-बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिर्री पुलिस के अनुसार ग्राम उड़ेला निवासी दूजराम कुर्रे सरपंच पति व गांव के पंच है। 13 जुलाई को उन्होंने थाने में सूचना दी कि गांव में रहने वाले सहुरा यादव पिता मन्नू यादव (42) को गांव में रहने वाले फूलसिंह पिता सोनू राम मरावी अपने बेटे सरोज मरावी और विक्रम मरावी के साथ मिलकर टंगिया और लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। गांव में पीपल के पेड़ के बाद सड़क किनारे सहुरा यादव की लाश खून से लथपथ पड़ी थी।

14 साल की सजा काटने के बाद बाप और भाई के साथ मिलकर की हत्या
पूछताछ में आरोपी विक्रम ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व मृतक सहुरा यादव के छोटे भाई दीपक यादव का उसके परिवार की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर उसने दीपक की हत्या की दी थी। कोर्ट ने उसे 14 साल की सजा सुनाई थी। सजा काटने के बाद एक वर्ष पूर्व वह गांव में परिवार के साथ रह रहा था। सहुरा यादव रोज शराब के नशे में उसके घर के सामने आकर उसे और परिवार के सदस्यों से गाली गलौज करता था। सोमवार को रात में वह गाली गलौज कर रहा था। उसने पिता फूल सिंह और भाई सरोज के साथ मिलकर सहुरा को पीपल पेड़ के पास ले जाकर टगिया और लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या करने के बाद पहुंचे बाप बेटे पंच के घर
दूज राम कुर्रे ने घटना की शिकायत करते हुए बताया कि 13 जुलाई को रात साढ़े 9 बजे आरोपी फूल सिंह और उसका बेटा सरोज घर आए। दोनों ने सहुरा यादव की हत्या करना स्वीकार करते हुए घटना की जानकारी दी। मौके पर जाकर देखने पर पीपल पेड़ के पास सड़क किनारे सहुरा की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

Post a Comment

0 Comments