ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

वेदर अपडेट:जून में डेढ़ गुना बरसा पर जुलाई में टूटा मानसून, बारिश 25% कम

  • कोई बड़ा सिस्टम नहीं, अगस्त की बारिश से उम्मीद

जून में जोरदार ढंग से बरसने वाला मानसून जुलाई में लगभग थम गई है। जून में प्रदेश में मानसूनी बारिश औसतन 44 प्रतिशत अधिक हुई थी। लेकिन जुलाई में अब तक 23 फीसदी कम है और कोई बड़ा सिस्टम भी नहीं है। दोनों महीनों का औसत निकाला जाए तो बारिश अब भी अब तक की औसत मानसून वर्षा से 2 प्रतिशत ज्यादा है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों को इस महीने एक बड़े सिस्टम का इंतजाम होने लगा है।

अगर ऐसी स्थिति नहीं बनी तो बारिश के लिए सिर्फ अगस्त का ही भरोसा रह जाएगा। जून में अच्छी बारिश की वजह से प्रदेश के सभी बांध-नदी और तालाब लबालब है। 1 से 30 जून तक 278 मिमी पानी गिर गया था। यह औसत से 44 फीसदी ज्यादा था।

इस तरह समझें बारिश

तारीखबारिश (मिमी में)कम/ज्यादा (% में)
1 से 30 जून277.9+44
1 से 26जुलाई241.1-23
1 जून से 26 जुलाई519.0+02

Post a Comment

0 Comments