ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

आंबेडकर अस्पताल का स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, पैथोलॉजी लैब 3 घंटे सील

रायपुर . आंबेडकर अस्पताल का पैथोलॉजी डिपार्टमेंट शुक्रवार को 3 घंटे के लिए सील कर दिया गया था, जिससे मरीजों को ब्लड, यूरीन व अन्य सैंपल देने के के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की तकलीफों को देखते हुए फिर से शुरू कराया। दरअसल, मामला यह है कि गुरुवार देर शाम अस्पताल का एक सैंपल कलेक्शन करने वाला स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव आया था।

स्टॉफ के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही पैथोलॉजी में इमरजेंसी में काम करने वाले सभी कर्मचारी बाहर निकल आए।शुक्रवार की सुबह 8 बजे कर्मचारियों ने पैथोलॉजी में ओपीडी सैंपल कलेक्शन करने से मना कर दिया। इधर, पैथोलॉजी के सामने सैंपल देने वालों की भीड़ जमा हो गई। बहुत से लोग इसकी शिकायत लेकरअस्पताल अधीक्षक डॉ. विनीत जैन के पास पहुंच गए। अधीक्षक ने मरीजों की तकलीफों को देखते हुए पैथोलॉजी के कर्मचारियों को बुलाकर देर तक समझाया।

करीब 3 घंटे बाद ओपीडी सैंपल कलेक्शन शुरू हुआ। अस्पताल अधीक्षक डॉ.विनीत जैन ने बताया कि कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने के बाद पैथोलॉजी को सेनिटाइज कराया गया, उसके बाद सैंपल कलेक्शन शुरू हुआ। अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई तकलीफ न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कर्मचारियों को मास्क व ग्लब्स दिया गया है। मरीज व परिजनों को बिना मास्क अस्पताल के अंदर आना प्रतिबंधित है। लोगों को भी जागरूक होना होगा तभी कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments