ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

एंटीजन टेस्ट किट से जांच में आई तेजी, 8 घंटे की जगह 30 मिनट में मिल रही रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रैपिड एंटीजन तकनीक से जांच शुरू होने से अस्पतालों में संदिग्धों की तुरन्त जांच हो रही है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम हो गया है। अब तक मानव शरीर में वायरस के खिलाफ डेवलप एंटीबॉडी की जांच की जा रही थी।

लेकिन इस टेस्ट किट की सहायता से शरीर में मौजूद एंटीजन से कोरोना वायरस का पता लगा रहे हैं। अब 8 घंटे की जगह केवल 30 मिनट में ही रिपोर्ट मिल रही है। छत्तीसगढ में 4 दिन के भीतर ही 2541 लोगों की जांच हो चुकी है।

इधर स्वास्थ्य मंत्री कह रहे कि RTPCR टेस्ट सबसे बेहतर जांच है। लेकिन एंटीजन टेस्ट किट की सहायता से जांच में तेजी आई है।

Post a Comment

0 Comments