ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

बेटियों की सुरक्षा में छग सबसे आगे, शहरों में 958 व गांवों में 976 महिलाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बेटियों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयासों का असर दिख रहा है। जन्म के समय लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देशभर में अव्वल है। इसमें प्रदेश में 1000 पुरुषों की तुलना में 958 महिलाएं है। वहीं, प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लिंगानुपात सर्वाधिक 976 है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 पुरुषों की तुलना में 900 महिला हैं। हाल ही में रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ने वर्ष 2018 के आंकड़े जारी किए गए हैं। प्रदेश में अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की तुलना में लिंगानुपात बेहतर है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश के सर्वाधिक शिक्षित राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में कन्या भ्रूण हत्या और महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार संजीदगी से कार्य कर रही है। ज्ञात हो कि प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता के साथ ही सरकारी प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments