ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

आत्महत्या:पति से अफेयर के शक में डीएसपी ने मारा थप्पड़, महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी

  • भिलाई-3 क्षेत्र के आदर्श नगर की घटना, सुबह शव मिलने पर स्थानीय लोगों का हंगामा
  • पति का महिला डीएसपी पर दबाव बनाने का आरोप, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव शनिवार सुबह कमरे में मिला। आरोप है कि महिला डीएसपी के दबाव बनाने और सब के सामने थप्पड़ मारने के चलते महिला ने खुदकुशी की है। यह भी बताया जा रहा है कि डीएसपी के पति का महिला से अवैध संबंध थे। जिसको लेकर डीएसपी एक दिन पहले रात को महिला के घर पहुंची थी। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के आदर्श नगर का है। 

जानकारी के मुताबिक, भिलाई-3 के वार्ड-23 आदर्शनगर चरोदा निवासी सुखविंदर सिंह (40) पत्नी अरुण कुमार ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी है। पति अरुण कुमार रायपुर स्थित एक कंपनी में काम करता है। पति का आरोप है कि शुक्रवार रात महिला डीएसपी अपनी एक सहेली के साथ घर आई थी। इस दौरान उन्होंने अपने पति के साथ सुखविंदर के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। साथ ही सबके सामने थप्पड़ भी मारा। 

बेटी को भी सारी बात बताई
अरुण ने आरोप लगाया कि महिला डीएसपी उसकी ट्यूशन गई बेटी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। बेटी के आने पर उसकी मां के बारे में झूठी बातें बताने लगीं। इसको लेकर बार-बार गुजारिश करते रहे कि न बताएं, लेकिन वे नहीं मानीं और बेटी को सारी जानकारी दी। पति अरुण का आरोप है कि उसकी पत्नी सुखविंदर ने महिला डीएसपी के दबाव में आकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्थानीय लोग डीएसपी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला डीएसपी के ऊपर लगे आरोप की जांच की जाएगी। उसमे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।

संजीव मिश्रा, टीआई भिलाई-तीन थाना

Post a Comment

0 Comments