ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

बिना मास्क लगाए घर से निकलने वालों को चौराहों पर रोक रहे चित्रगुप्त, यमराज भी मुलाकात कर रहे

  • शहर के लोगों में जागरुकता लाने के मकसद से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का प्रयास
  • हर रोज चौक-चौराहों पर इसी अंदाज में मास्क पहनने और सावधानी रखने का संदेश दिया जाएगा

अब अगर आप बिना मास्क लगाए घर से निकलते हैं तो हो सकता है किसी चौराहे पर आपको यमराज और चित्रगुप्त की जोड़ी मिल जाए। यह आपको जागरुक करेंगे, आपका चालान काटेंगे और मास्क भी देंगे। कोरोना महामारी के इस काल में लोगों को जागरुक करने का यह रोचक अंदाज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के लोगों ने अपनाया है। अब इसी अंदाज में लोगों को जागरुक किया जाएगा।

शनिवार को शहर के कलेक्टोरेट चौक में यमराज और चित्रगुप्त के कपड़ों में कलाकार नजर आए। मास्क लगाए बिना चल रहे लोगों को रोका गया। इतना ही नहीं यह टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लोगों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने को लेकर भी जागरुक करेगी। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम.डी. सौरभ कुमार के अनुसार हाथ धोने, सड़क पर न थूंकने और मास्क लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर लोगों को समझाइश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments