ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़:बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, डीआरजी जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। 
  • बासागुड़ा में आऊटपल्ली के जंगलों में पहुंचे थे जवान, दाएं पैर में गोली लगी
  • घायल जवान को सुरक्षित निकाला गया, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। उसे जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान बुधवार सुबह बासागुड़ा में आऊटपल्ली के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम लक्ष्मण बेड़जा बताया जा रहा है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।

उसे अन्य जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया है। वहीं, जंगल में ही कैंप बनाकर जवान का उपचार जारी है। जवानों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमललोचन कश्यप ने की है। दरअसल, नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। एक दिन पहले भी बीजापुर में ही जवानों ने नक्सली कैंप पर धावा बोला था।


Post a Comment

0 Comments