ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

बीजापुर:छुट्टी से लौटे सीआरपीएफ जवान को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा, वहां सांप ने काटा, अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

क्वारैंटाइन सेंटर हुई इस घटना की जांच सीआरपीएफ की तरफ से की जा रही है। हालांकि कैंप में अव्यवस्था की स्थिति की चर्चा है। फिलहाल डॉक्टर जवान की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • जवान की पोस्टिंग नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में है
  • करैत सांप ने जवान को काटा, यह बेहद जहरीले सांपों में से एक

जिले में एक सीआरपीएफ जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, बीती रात इस जवान को क्वारैंटाइन सेंटर में सोते वक्त सांप ने काट लिया। सांप के काटने की वजह से जवान चीखा तो साथियों ने देखा उसके बेड के पास एक करैत सांप पड़ा था। सांप को हटाया गया और जवान को अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने की वजह से जवान को बीजापुर से हैलीकॉप्टर की मदद से जगदलपुर भेजा गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, जवान अर्जुन कुमार हाल ही में छुट्टी से लौटा था। उसे महादेव घाटी स्थित कैम्प में रखा गया था। जवान सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन में पदस्थ हैं। जवान को मंगलवार की रात करीब 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति को देखते उन्हें तत्काल जगदलपुर रेफर किया गया। इससे पहले मुंगेली में एक श्रमिक की क्वारैंटाइन सेंटर में सांप के काटे जाने से मौत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments