ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

इधर बड़ी बहन की हो रही थी शादी, उधर छोटी बहन से बलात्कार के बाद पत्थर से कुचल दिया सिर

शंकरगढ़. शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की किशोरी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है।

आरोपी ने किशोरी से बलात्कार करने के बाद सिर पर पत्थर से वार कर उसे कुएं में फेंक दिया था। जिस समय किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या की गई, उसी रात उसकी बड़ी बहन की शादी हो रही थी।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी की बड़ी बहन की 24 जून की शादी थी। लेकिन विवाह कार्यक्रम के दौरान रात में ही किशोरी लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे, इसी बीच 27 जून को उसकी लाश घर से कुछ ही दूरी में कुएं में मिली थी। 

मृतका की पीएम रिपोर्ट में बलात्कार व हत्या की पुष्टि होने के बाद शंकरगढ़ पुलिस ने जांच करते हुए एक 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। आरोपी ने 24 जून की रात किशोरी से बलात्कार के बाद पत्थर से सिर पर वार कर उसे कुएं में फेंक दिया था।


विरोध किया तो कर दी हत्या
दरअसल किशोर शादी समारोह से किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया था। यहां वह उससे बलात्कार की कोशिश करने लगा तो किशोरी ने विरोध किया। इस पर युवक ने उससे मारपीट की और बलात्कार किया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी।


Post a Comment

0 Comments