बिलासपुर
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने स्टेशन की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब यात्री गेट क्रमांक दो की जगह तीन से प्रवेश करेंगे। इसके अलावा हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म एक पर पहुंचेगी। वहीं मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनें पहले की तरह प्लेटफार्म चार-पांच पर ठहरेंगी। यह व्यवस्था बुधवार की शाम से लागू कर दी गई है।
पहले स्टेशन पहुंचने वाले यात्री गेट क्रमांक दो से प्रवेश करते थे। यहीं उनकी जांच होती थी। जबकि गेट क्रमांक दो पर शेड नहीं है। ऐसी स्थिति बारिश होने पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच जाती थी। गेट क्रमांक तीन से एंट्री होने पर उन्होंने यह समस्या नहीं रहेगी। इस गेट पर शेड है। इसी तरह ट्रेनें प्लेटफार्म चार-पांच ही ठहरती थीं। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। इसे खत्म कर दिया गया। अब हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस पहले की तरह चार-पांच प्लेटफार्म पर ही पहुंचेगी। लेकिन मुंबई, अहमदाबाद और गोंदिया से आने वाली ट्रेन प्लेटफार्म एक पर आएंगी। इससे यात्रियों को चार-पांच प्लेटफार्म तक जाने के लिए नहीं थकना पड़ेगा।
धीरे-धीरे खुल रहे स्टॉल
रेलवे की इस व्यवस्था से अब स्टॉल भी खुलने लगेंगे। अभी तक सभी ट्रेन प्लेटफार्म चार-पांच पर पहुंचती थीं। इसकी वजह से इसी प्लेटफार्म के स्टाल खुले थे। नई व्यवस्था से प्लेटफार्म एक में जूस कार्नर से लेकर अन्य स्टॉल धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। इससे प्लेटफार्म में पसरा सन्नाटा दूर होगा।








0 Comments