बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच बिलासपुर (Bilaspur) जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या (Killing 5 Family Members) कर दी। इसके बाद खुद ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग घर के अंदर मृत पाए गए हैं। लॉकडाउन में एक साथ पांच लोगों की हत्या की खबर ने बिलासपुर में सनसनी फैला दी है।
दरअसल यह घटना मटियारी गांव की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी गांव के 22 वर्षीय रोशन सूर्यवंशी ने अपने पिता रूपदास सूर्यवंशी (45), माता संतोषी (40), भाई रोहित (20) और ऋषि (15) और बहन कामिनी (14) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने सड़क पर तेज गति से आ रहे ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।








0 Comments