ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

Breaking News: रेलवे के 2 बड़े अफसर समेत 7 गिरफ्तार, रेल आईजी-डीएसपी व क्राइम ब्रांच की टीम ने मारा छापा

बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़. बैकुंठपुर रोड व नगर रेलवे स्टेशन में कबाड़ नीलामी (Junk Auction) में हेराफेरी करने वाले बिलासपुर व बैकुंठपुर रेलवे के 2 बड़े अफसर, रायपुर के खरीदार समेत 7 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे के अफसरों में सीनियर सेक्टर इंजीनियर बैकुंठपुर रोड व सीनियर इंस्पेक्टर स्टोर एंड एकाउंट्स बिलासपुर शामिल हैं।


बैकुंठपुर रोड व नगर रेलवे स्टेशन में कबाड़ की नीलामी कराई गई थी। इस दौरान मेसर्स अभिषेक इंटरप्राइजेस रायपुर की ओर से बोली लगाकर कबाड़ परिवहन कराने की तैयारी थी। मामले में भारी गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद रेल आइजी एएन सिन्हा, सीनियर डीएससी आरपीएफ ऋषि शुक्ला के नेतृत्व में आरपीएफ व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम छापा (IG-DSP Raid) मारने पहुंची।

इस दौरान माल लोड ट्रक को बीच रास्ते में पकड़ा गया और एक ट्रक बीच रास्ते में खराब खड़ा था। संयुक्त टीम ने जांच करने माल लोड ट्रक को खाली कराया और तौल कराने के बाद करीब 22 टन अधिक कबाड़ मिला। इसकी कीमत करीब 5 लाख 23 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया गया है।

जांच टीम ने गुरुवार-शुक्रवार दो दिन तक अलग-अलग आरोपियों से दिनभर पूछताछ करने के बाद मनेंद्रगढ़ आरपीएफ पोस्ट में अपराध क्रमांक 6/2020 में जुर्म दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है। जांच टीम को पूछताछ में पता चला कि स्क्रैप ऑक्शन के बाद दो ट्रक माल लोडकर निकला था।

एक ट्रक में माल लोडकर 6 जुलाई को कांटा कराया गया था, जिसमें 17 टन माल लोड था, लेकिन पकड़ाने के बाद ट्रक में अधिक माल मिला। वहीं ट्रक एक दिन माल लोडकर रायपुर जाने निकला था।


22 टन से अधिक कबाड़ पकड़ाया
रेलवे की संयुक्त टीम छापामार कार्रवाई कर निर्धारित से अधिक कबाड़ बिक्री कर परिवहन कराने के मामले में 7 आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर ले गई है। बैकुंठपुर रोड व नगर रेलवे स्टेशन से कबाड़ ऑक्शन के बाद दो ट्रक में माल लोड कराया गया था। महामाया धर्मकांटा मनेंद्रगढ़ से तौल कराने के बाद ट्रक को रायपुर रवाना किया गया था।

इस दौरान संयुक्त टीम ने एक ट्रक को रास्ते में दबोच कर पूरा माल बरामद कर लिया। इसमें करीब २२ टन अधिक माल पकड़ा गया है, जिसकी कीमत 5 लाख 23 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया गया है।


ये हैं आरोपी
-छुट्टन लाल मीना, सीनियर सेक्टर इंजीनियर बैकुंठपुर रोड।
-संजय कुमार स्ट्रेंज, सीनियर इंस्पेक्टर स्टोर एंड एकाउंट्स बिलासपुर।
-चित्रेश्वर प्रसाद मैत्री, सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ मनेंद्रगढ़।
-प्रवीण कुमार सिंह, खरीदार मेसर्स अभिषेक इंटरप्राइजेस रायपुर।


-राजेश कुमार जायसवाल, ड्राइवर ट्रक क्रमांक सीजी १६ सीजी ६९६१
-दीपक कुमार सराई, ड्राइवर ट्रक क्रमांक १६ सीजी ६९६१
-फूल चंद बैगा, ऑपरेटर महामाया धर्मकांटा अंबिकापुर रोड मनेंद्रगढ़।

Post a Comment

0 Comments