ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

Coronavirus Raipur News : मृत महिला के संपर्क से 15 पॉजिटिव, पांच पुलिस कर्मी समेत 84 संक्रमित

Coronavirus Raipur News : रायपुर(। राजधानी में मृत महिला के संपर्क में आए 15, पांच पुलिस कर्मी, कपड़ा शो-रूम शिवम से 12 समेत 84 संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अलावा छात्र, कॉलेज का प्रोफेसर, ऑटोमोबाइल कंपनी का सुपरवाइजर, हीरा एकेडमी का ऑफिस असिस्टेंट, भारती एक्सा का ट्रेनिंग मैनेजर, बजाज फाइनेंस का एक कर्मी, दो खाना बनाने वाले, एयरपोर्ट का एक समेत तीन सीआरपीएफ जवान व अन्य पॉजिटिव मिले हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

संक्रमित मिलने के बाद वासुदेव पारा रायपुर, शंकर नगर, कृष्णा नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, कांशीराम नगर, माना कैंप, बोरिया, नुरानी चौक, काठाडीह, श्याम नगर, हीरापुर बस्ती, विजेता कॉम्पलेक्स, पुलिस लाइन, अवधपुरी, बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भाठागांव, डंगनिया, बिरगांव, नेहरू नगर, टेकारी, फॉरेस्ट कॉलोनी, गांधी नगर बिरगांव, लोधीपारा, विद्या नगर, पार्वती नगर, महावीर नगर सहित अन्य इलाके जहां से मरीज मिले है।

उसे सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि रायपुर में अब तक 1252 मरीज मिले हैं। इसमें से 602 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि 641 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में रायपुर ही एक मात्र जिला है जहां सक्रमितों की संख्या 1000 पार कर गई है। जबकि किसी भी जिलों में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 400 पार नहीं किया है। लेकिन स्थिति जिस तरह बन रही है। जिलों में संक्रमण के मामलों से स्थिति चिंताजनक मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments