विदित हो कि आस्ता निवासी किराना व्यवसाई शैलेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी सुमित्रा की बीती रात घर घुस कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। दिवंगत शैलेन्द्र सिंह,आस्ता क्षेत्र के किराना के थोक व्यापारी थे। अब तक इस स्पष्ट नही हो सका है कि हत्या की यह वारदात लूट के इरादे से हुई है या किसी रंजिश की वजह है। नाकाबंदी के तमाम पुलिसिया दावे के अनुसार अब तक हत्यारों का कोई सुराग नही मिल पाया है।
जाम खुलवाने मौके पर पहुंचे एसडीएम
दोहरे हत्याकांड के विरोध में आस्ता में लगाए गए जाम को खुलवाने के लिए एसडीएम जशपुर योगेंद्र श्रीवास और एसडीओपी आर एस परिहार मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को हत्यारों को जल्द पकड़ने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में डॉक्टर की नियुक्ति करने का भरोसा दिया है। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया है। बता दें कि जशपुर और सरगुजा जिले की सीमा से लगे आस्ता गांव में बीती रात एक व्यापारी शैलेन्द्र सिंह के घर पर घुसे कुछ लुटेरों ने पति-पत्नी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी।









0 Comments