- प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हजार के करीब पहुंची, आज 150 डिस्चार्ज, कुल मौतें 115
- रायपुर में आज 151 पॉजिटिव मिले, 4 की मौत हुई, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कुल 4745 हुआ
छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त के अनलॉक के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। प्रदेश में गुरुवार रात तक 408 संक्रमित मिले हैं। 6 मरीजों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा केस एक बार फिर रायपुर में 151 आए हैं और 4 साल के बच्चे सहित 4 की मौत हुई है। इसके बाद मृतकों की कुल संख्या 55 और एक्टिव केस 2900 हो गए हैं।
रायपुर से 151, राजनांदगांव से 50, दुर्ग से 41, रायगढ़ से 29, सुकमा से 23, बलौदाबाजार से 18, बस्तर व नारायणपुर से 15-15, बिलासपुर व सरगुजा से 12-12, कोरिया से 6, महासमुंद, गरियाबंद, कोंडागांव व कांकेर से 5-5, सूरजपुर व दंतेवाड़ा से 4-4, जशपुर से 2, कवर्धा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर और बीजापुर से 1-1 मरीज मिले हैं।
प्रदेश में कुल 13690 संक्रमित मिले, एक्टिव केस 4187
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 13960 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 9658 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 115 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव केस 4187 हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज और मौतें राजधानी रायपुर में ही हुई हैं। अब तक रायपुर में 4745 मरीज मिल चुके हैं।
विधानसभा में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों का भी होगा टेस्ट
विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरु हो रहा है । इससे पहले 23 अगस्त से सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। विधानसभा के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों का भी टेस्ट किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव ने डीजीपी को पत्र लिखा है। मीडिया के जाने पर रोक है।
पूर्व मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव, पत्नी मिली थी पॉजिटिव
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले उनकी पत्नी वीणा सिंह बुधवार को कोरोना पॉजिटव मिली थीं। इसके बाद एहतियातन उन्होंने अपने साथ पूरे परिवार का कोविड टेस्ट कराया था। साथ ही परिवार के सभी सदस्य होम आइसोलेशन में चले गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।









0 Comments