ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

रायपुर में हादसा:पिकअप से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत; टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर पड़ी थी

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार को पिकअप से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी थी।
  • खमतराई क्षेत्र में रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर ओवरब्रिज पर हुई टक्कर
  • आधे घंटे जाम रहा मार्ग, पिकअप छोड़कर भागे चालक और खलासी

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार को पिकअप से कुचलकर बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी थी। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा खमतराई क्षेत्र में हुआ है।

टक्कर के बाद वहां जाम लग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन हटवाकर जाम खुलवाया।
टक्कर के बाद वहां जाम लग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन हटवाकर जाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार में सिमगा के सिल्दहा गांव निवासी दुलबाई सोमवार दोपहर को अपने बेटे के साथ रायपुर आई थी। वह बाइक पर खमतराई क्षेत्र में रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर पहुंची थी कि खमतराई ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और पिकअप ने वृद्धा को कुचल दिया।

गंभीर रूप से घायल हुई वृद्घा, 108 एंबुलेंस के आने से पहले तोड़ा दम
हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक और खलासी भाग निकले। टक्कर के बाद वहां जाम लग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन हटवाकर जाम खुलवाया।

Post a Comment

0 Comments