- दलपत सागर चौक पर एकत्र हुए प्रवीण वार्ड के लोग, शव दफनाने से रोका
- मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सोमवार को हुई थी कोरोना संक्रमण से मौत
कोरोना संक्रमण के चलते मौत के बाद मुक्ति के लिए भी स्थान नहीं मिल पा रहा है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार को कोरोना संक्रमित की मौत के बाद उसे दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। शव दफनाने के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक व्यक्ति की सोमवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को उसका शव दफनाने के लिए प्रवीण वार्ड के मुक्तिधाम पहुंचने वाले थे। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोग दलपत सागर चौक पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोग पास के जंगल में भी शव दफनाने का विरोध कर रहे हैं।
पार्षद बोले- पहले भी बिना जानकारी के दफनाया गया शव
पार्षद महेंद्र पटेल ने कहा कि पहले भी इसी तरह एक संक्रमित व्यक्ति के शव को बिना जानकारी के यहां दफनाया गया था। अब इसकी सूचना मिली तो नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शव दफनाने के बाद उस स्थान को कटीली तार से बंद कर देंगे, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।









0 Comments