ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

कोरोना संकट में परीक्षा:नीट 13 और आईआईटी जेईई 1 से 6 सितंबर तक; रायपुर, बिलासपुर और भिलाई में बनाए गए एग्जाम सेंटर, करीब 50 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

  • रायपुर में आईआईटी जेईई के लिए एक और नीट के लिए बनाए गए 33 केंद्र, 36 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे
  • जेईई मेंस में प्रदेश के 13,425 परीक्षार्थी हैं, दो पाली में परीक्षा, दो घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर पर

जेईई और नीट के विरोध के बीच दोनों एग्जाम कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आईआईटी जेईई का 1 से 6 सितंबर और नीट का 13 सितंबर को एग्जाम होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और भिलाई में सेंटर बनाए गए हैं। दोनों परीक्षाओं में करीब 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस की व्यवस्था की है।

रायपुर में जेईई मेंस के लिए एक और नीट के लिए 33 केंद्र में बनाए गए हैं। इसमें करीब 36 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रदेश में जेईई मेंस में 13,425 अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा। इसकी परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से दोपहर 12 और फिर अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। सुबह अभ्यर्थी को 7 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे पहुंचना होगा।

जेईई मेंस के लिए बनाए गए हैं पांच केंद्र

  1. रायपुर के सरोना स्थित डिजिटल जोन पार्थिवी प्राविंस
  2. भिलाई के सिरसा स्थित पार्थिवी कॉलेज
  3. बिलासपुर स्थित एलसीआइटी
  4. बिलासपुर स्थित चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज
  5. बिलासपुर के कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी

आने-जाने की निशुल्क व्यवस्था, दिखाना होगा प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस चलाने का निर्देश दिया है। बसों में अनिवार्य रूप से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा के लिए एंट्रेंस एग्जाम का प्रवेश पत्र और ओरिजनल आईडी कार्ड दिखाना होगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक जाने और वापस आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

रायपुर में जारी किए गए नोडल अधिकारी के नंबर

नामपदमोबाइल नंबर
संदीप कुमार अग्रवालसंयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी7415841725
दीपक भारद्वाजतहसीलदार नजूल9891665115
केएस पाटलेजिला मिशन समन्वयक9926615200

रायपुर में इन स्थानों से मिलेंगी बसें

  • कलेक्टर कार्यालय, घड़ी चौक
  • आरटीओ कार्यालय, बंजारी धाम के पास, बिलासपुर रोड
  • एजी ऑफिस के पास, विधानसभा चौक, बलौदाबाजार रोड
  • कृषि विश्वविद्यालय गेट के पास, आरंग-मंदिर हसौद रोड
  • पचपेड़ी नाका, अभनपुर रोड
  • टाटीबंध चौक, गगन होटल के पास, रिंग रोड नंबर-1
  • जनपद पंचायत कार्यालय धरसींवा/आरंग/तिल्दा/अभनपुर

Post a Comment

0 Comments