ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

आर. एस.ड्रीम लैंड प्राइवेट लिमीटेड कंपनी के डायरेक्टर किशोर कुंदनानी और खुशीराम कुंदनानी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, कम्पनी का प्रोजेक्ट एम्प्रेशिया इलीट 7 साल बाद भी अधूरा, प्रार्थी का सपना नहीं हुआ पूरा, अब पीड़ित को इंसाफ की गुहार

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवपुरी रोड के नज़दीक कमल विहार में आर एस ड्रीमलैंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट एम्प्रेशिया एलीट (ई -2 ) में राजनांदगाँव निवासी गिरधारीलाल पंजवानी ने साल 2014 में दो फ्लैट क्रमांक बी - 609 और बी - 610 को क्रय करने का 44,66,000/- रुपए में कम्पनी के डायरेक्टर किशोर कुंदनानी और खुशीराम कुंदनानी से किया था। जिसमें से दोनों फ्लैट्स बैंक में बंधक रखकर राशि 32,29,600/- रूपए  का भुगतान साल 2015 में ही किया जा चुका है, लिखित अनुबंध के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2016 अक्टूबर तक पूरा करते हुए खरीददार को हैंडओवर करना था। लेकिन आज 7 साल यह अनुबंध प्रोजेक्ट के साथ विवादों से घिरा नज़र आ रहा है। दरअसल, कंपनी ने तय समय में प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया जो रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट) की गाइडलाइन्स के विरुद्ध है। इसके साथ ही कम्पनी ने एलआईजी फ्लैट्स जो मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बनाकर विक्रय किया जाना था उसे साधन संपन्न व्यक्ति को बेच दिया। मामले की गंभीर को देखते हुए हमने रेरा का रुख किया मगर रेरा ने जो इस सम्बन्ध में जवाब पेश किया वो संतोषजनक नहीं था, साथ ही ऑन रिकॉर्ड कहने से बचते नज़र आए  :

''इस पूरे मामले की शिकायत प्रार्थी ने रेरा में की है, मगर अब यह प्रकरण न्यायलय चला गया है।  ऐसे में रेरा की ओर से इसपर औपचारिक हस्तक्षेप फिलहाल नहीं किया जा सकता।  फैसला आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।''

चूंकि यह साइट जोन 10 के अधीन आती है, इसपर जोन 10 का बयान लेना भी आवश्यक था , जोन 10 के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा से हमने संपर्क करके मुलाकात की , इस पूरे प्रकरण से उन्हें अवगत कराया, खासकर बंधक फ्लैट्स के विषय में भी उनसे  ऑन रिकॉर्ड सवाल पूछा, जिसपर उन्होनें कहा : 

''जी हाँ, मैं इस पूरे प्रकरण से भली भाँती वाकिफ हूँ, जहाँ तक कार्रवाई की बात है तो मैं अपने एंगल से इस मामले की जांच करवा रहा हूँ, निश्चित तौर पर तथ्यों के आधार पर दोषपूर्ण कार्रवाई की जाएगी, इसमें कोई दो राय नहीं है ''

गौरतलब है कि आर एस ड्रीमलैंड कंपनी के प्रोजेक्ट एम्प्रेशिया इलीट के डायरेक्टर किशोर कुंदनानी कर खुशीराम कुंदनानी की शिकायत की खबर मीडिया में लीक होने के बाद चारों और हडकंप है, ऐसे बिल्डर्स जो भोले-भाले ग्राहकों को सब्ज-बाग़ दिखाकर उनसे मोटी रकम वसूलकर उनके साथ धोखाधड़ी की फिराक में रहते हैं उनके भी कान खड़े हो गए हैं। ऐसे में पीड़ित को इन्साफ मिलना बेहद ज़रूरी है, तभी आम आदमी भविष्य में अपना मकान खरीदने की हिम्मत कर पाएगा।

Post a Comment

0 Comments