ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

क्वारंटाइन सेंटर से 23 मजदूर भागे


दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर क्वारंटाइन सेंटर से 23 मजदूर भाग गए हैं। बायज हास्टल में यह क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। सभी मजदूर नाहरी गांव के रहने वाले हैं। पूरा मामला कुआकोंडा ब्लाक का है। मजदूरों के एकाएक भाग जाने से खलबली मची हुई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि मजदूर भागकर अपने घरों के लिए गए होंगे। नियमानुसार इन मजदूरों को क्वाराइंटन किया गया था।


Post a Comment

0 Comments