ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं घर-घर पहुंचाकर दे रही हैं टेक होम राशन


कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए लॉकडाउन की अवधि में जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं घर-घर पहुंचकर सूखा राषन (टेक होम राषन) दे रही हैजिससे जिले के लगभग 65 हजार बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। 

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री चंद्रषेखर मिश्रा ने बताया कि जिले के आठ एकीकृत बाल विकास परियोजना के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाकर हजार गर्भवती माताएं, 5 हजार 300 षिषुवती माताएं और सौ किषोरी बालिकाओं को सूखा राषन पहुंचाई जा रही है। सूखा राषन में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गर्म भोजन के खाद्य सामग्री भी वितरण किया जा रहा हैजिससे कुपोषित बच्चों को सुपोषण बनाने में मदद दी जा रही है। सूखा राषन दालचांवलआटाहरी सब्जीअण्डाआचारपापड़सोयाबीन बड़ीआलूप्याजरेडी टू ईट फुड का पैकेट भी वितरण किया जा रहा है। लॉकडाउन की इस संकट की घड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं कोराना योद्धा की तरह कार्य कर रही हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय की जानकारी दे रहे हैं। सोषल डिस्टेंसिंगमास्क का उपयोग करनेसाबुन से बार-बार हाथ धोने और सेनेटाइजर का उपयोग करने की सलाह भी सूखा राषन वितरण के साथ दी जा रही है। एकीकृत बाल विकास परियोजना पखांजूर के अंतर्गत सेक्टर मायापुर के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा सरकार और सेक्टर बारदा के आंगनबाड़ी केन्द्र पी.व्ही.-11 बंगालीपारा के कार्यकर्ता मनिषा बैरागी तथा पी.व्ही.-132 यषवंत नगर के कार्यकर्ता बीना दास ने बताया कि सूखा राषन वितरण के साथ-साथ कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव की जानकारी भी दी जा रही है।  

Post a Comment

0 Comments