सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) की रिलीज डेट सामने आने के बाद उनके घरवालों ने नाराजगी जाहिर की है.
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. जहां एक तरफ सुशांत द्वारा उठाए आत्महत्या के कदम के बाद पुलिस की छानबीन जारी है. वहीं सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है. वहीं इन सबके बीच सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) की रिलीज का ऐलान भी हो गया है. ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज की जाने वाली है लेकिन अब खबरें आ रही हैं सुशांत की इस आखिरी फिल्म की रिलीज से उनके घरवाले बिल्कुल खुश नहीं हैं.
बता दें कि बीते गुरुवार ही ऐलान किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी. वहीं इसे सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. कारण मौजूदा हालात हैं या कुछ और लेकिन सुशांत की आखिरी फिल्म थिएटर्स में नहीं देखी जा सकेगी. एबीपी की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म निर्माताओं के इसी फैसले से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके परिवारवाले खुश नहीं हैं. सभी की मांग है कि 'दिल बेचारा' को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए.
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत के कजिन भाई नीरज सिंह बबलू, जो बीजेपी एमएलए भी हैं उन्होंने कहा है कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ओटीटी नहीं बल्कि थिएटर्स में रिलीज होनी चाहिए. इस मामले में उन्होंने आगे कदम उठाने का मन भी बना लिया है. उनका कहना है कि वो निर्देशक मुकेश छाबड़ा से बात करेंगे और फिर भी बात नहीं बनी तो वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी मिलने की कोशिश करेंगे और इस मामले में कानूनी सलाह भी लेंगे'.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' इसी साल मई महीने में थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी लेकिन कई फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी देश में मौजूदा हालातों के कारण ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म 24 जुलाई को डिज्मी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होनी है.

0 Comments