नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। कुछ दिनों पहले तक कांग्रेस, भाजपा पर हमलावर नजर आ रही थी। हालांकि, अब भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के धन के इस्तेमाल करने के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। जेपी नड्डा ने कहा कि भारत के लोगों ने अपने खून-पसीने की कमाई प्राइम मिनिस्टर नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) में दान की। कांग्रेस दान की गई धनराशि को एक परिवार के फाउंडेशन में डाइवर्ट कर देती थी और लोगों के साथ धोखा करती थी। यूपीए सरकार में लोग राजीव गांधी फाउंडेशन में दान करते थे, जिसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं।
कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'भारत के लोगों ने अपने साथी नागरिकों की मदद करने के लिए अपनी मेहनत की कमाई को पीएमएनआरएफ को दान कर दिया। इस सार्वजनिक धन को परिवार चलाने की नींव में फंसाना न केवल एक धोखाधड़ी है, बल्कि भारत के लोगों के लिए एक बड़ा धोखा भी है। हम इसमें अब इसमें पारदर्शिता लाए हैं।








0 Comments