ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

रायपुर में सीएम आवास के सामने युवक ने लगाई खुद को आग, हालत गंभीर

Chhattisgarh News : raipur राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने सोमवार दोपहर एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में सुरक्षा बलों ने आग बुझाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती निवासी हरदेव सिन्हा (27) सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। उसने बाहर खड़े सुरक्षा बल और अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की बात कही।

जब सुरक्षा कर्मियों ने युवक को सीएम से नहीं मिलने दिया तो उसने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया। सुरक्षा बल के जवानों ने किसी तरह आग बुझाई और युवक को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचपार के बाद उसे कालड़ा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील कालड़ा ने बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है। शरीर का लगभग 65 फीसद हिस्सा झुलस चुका है। एडिशनल एसपी पंकज चंद्रा के अनुसार युवक अपने साथ बोतल में पेट्रोल लेकर आया था।

मजदूरी करता था युवक, आर्थिक स्थिति खराब

धमतरी के अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके परिवार में माता-पिता, तीन भाई, पत्नी समेत छह और तीन साल की बेटियां हैं। पत्नी मजदूरी का काम करती है। पीड़ित का अविवाहित छोटा भाई भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जबकि बड़ा भाई धमतरी के गैरेज में काम करता है। नौवीं पास इस युवक ने रोजगार गारंटी में पिछले माह 11 दिन का काम भी किया है। हरदेव सिन्हा ने ग्राम पंचायत तेलीनसत्ती में यूट्यूब के लिए पिक्चर बनाने की अनुमति का भी आवेदन दिया था। ग्रामीणों द्वारा उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई है।

नकारात्मक कदम उठाने से बचें युवा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं को भावावेश में आकर नकारात्मक कदम न उठाने की अपील की है। पीड़ित युवक के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना संकट के इस काल में भी पूरे राज्य में रोजगार देने की व्यवस्था की है

Post a Comment

0 Comments