ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

किर्गिजस्तान से लौटी दो युवती समेत 8 कोरोना संक्रमित मिले

बिलासपुर। Bilaspur News : जिले में रविवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से दो युवतियां किर्गिजस्तान से लौंटी हैं। वहीं, शेष छह मस्तूरी और बिल्हा हैं। इनमें एक छह साल की बच्ची भी है। संक्रमितों में से चार बिल्हा विकासखंड के हैं। इनमें शामिल छह साल की बच्ची को रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। बच्ची अपने परिजन के साथ फतेहपुर उत्तर प्रदेश से लौटी है। इसके अलावा गुजरात के सूरत और कानपुर से बिल्हा लौटे तीन लोग भी संक्रमित मिले हैं। सभी को संभागीय कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरक्षक की मां भी पॉजिटिव

पचपेड़ी थाने में पदस्थ आरक्षक के संक्रमित होने के बाद उनके परिजन का सैंपल लिया गया था। इसकी रिपोर्ट भी रविवार को मिली। इसमें आरक्षक की 49 वर्षीय मां के पॉजिटिव होने पुष्टि हुई है। महिला को संभागीय कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किशोर के तीन परिजन भी आए चपेट में

शनिवार को बिल्हा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा किशोर कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसके परिजन का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। रविवार को परिवार के तीन सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें किशोर का पिता भी शामिल है।

पेड क्वारंटाइन में रह रही थीं युवतियां

किर्गिजस्तान से लौटीं दोनों कोरोना संक्रमित युवतियां शहर के पेड क्वारंटाइन सेंटर में रह रही थीं। बीते दिनों इनमें कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें संभागीय कोविड अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments