ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

दंतेवाड़ा:नक्सलियों ने दुधमुंहे बच्चे की मां का पीटा, पुरुषों पर भी हमला किया, हिटलिस्ट में स्कूल निर्माण करने वाले ठेकेदार समेत 20 ग्रामीण

तस्वीर दंतेवाड़ा की है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पूरी बात बताई। लोगों में अब इसका भी डर है कि पुलिस से इलाज की सुविधा मिलने के बाद दोबारा नक्सली उनपर हमला करेंगे।
  • जिले में लगातार नक्सली समर्थक कर रहे हैं सरेंडर, इसी से बौखलाए
  • एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा- नक्सलियों का असली चेहरा उजागर हो रहा

रविवार को पुलिस कुछ ग्रामीणों को अस्तपाल लेकर गई। दरअसल तीन दिन पहले इन्हें बुरी तरह से नक्सलियों ने पीटा है। जब पुलिस को जानकारी मिली तो ग्रामीणों तक मदद पहुंचाई गई। घटना 17 जुलाई की रात के वक्त हुई। नक्सली  परचेली पोरबदर पारा गांव में आ गए। 10 से 15 नक्सलियों ने लोगों को जान से मारने की धमकी दी और पिटाई कर दी। पुरुषों के जननांगों पर हमला किया। दुधमुंहे बच्चों की मांओं तक को नहीं छोड़ा गया। पुलिस इन इलाकों में सर्चिंग कर रही है। ग्रामीणों में अब भी डर है। 

पुलिस इन्हें एम्बुलेंस से लेकर आई। जिला अस्पताल में ग्रामीणों का इलाज चल रहा है। कुछ ग्रामीणों को गर्म सरिए से जलाया गया है। घायलों के नाम कोया पोडियामी,  मासा,  लक्षु कोवासी,  हड़मा,  बुधराम, भीमा और लखमी हैं।

नक्सलियों ने रविवार को कुछ इलाकों में पर्चे फेंके हैं। इसमें सोमडू नाम के नक्सली ने गुमियापाल और आसपुर में स्कूल बना रहे ठेकेदार रविंद्र सोनी को जान से मारने की बात लिखी है। गुमियापाल और आस-पास के गांवों के 20 लोगों को भी पुलिस का सहयोगी बताकर मार डालने की धमकी वाली लिस्ट जारी की गई है।

Post a Comment

0 Comments