बता दें कि राज्य शासन ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में जिला कलेक्टर को लॉकडाउन करने के अधिकार दिया है, जिले की स्थिति को देखकर कलेक्टर लॉकडाउन का फैसला ले रहे हैं।
एक पॉजिटिव मिलने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 350 हो गई। इनमें 328 स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं। शेष का कोरबा समेत अन्य कोविड हॉस्पिटल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों का आना अब कम हो गया है, इसलिए प्रशासन के क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे लोगों की संख्या भी कम हो रही है।
नए- 01
सक्रिय- 22
स्वस्थ- 328
कुल- 350









0 Comments