- व्यापारी ने कहा- नोट गिन रहा हूं इसके बाद ही बंद करूंगा, चाहे एफआइआर कर दो
- पुलिसकर्मियों ने बनाया वीडियो, बदतमीजी की क्लिपिंग अब सोशल मीडिया में वायरल
राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच प्रशासन भी सख्त है, मगर कुछ व्यापारी अपनी मनमानी पर आमादा हैं। उरला थाना इलाके के एक दुकानदार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी दुकान बंद करने को कह रहे हैं। मगर इससे नाराज दुकानदार पुलिस से बदतमीजी कर रहा है। इस वीडियो में दुकानदार को यह कहते देखा जा सकता है कि चाहे एफआइआर कर दो मैं नोट गिनने के बाद ही दुकान बंद करूंगा।
प्रशासन के आदेश के बाद भी शाम 7 बजे के बाद उरला में दुकानें खोली जा रही हैं। इसी पर कार्रवाई करने पुलिस पार्टी गई थी। पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक उरला में कृष्णा ट्रेडर्स है, अभिषेक अग्रवाल संचालक है। शाम को 7 बजे के बाद भी उसने दुकान खोलकर रखी थी। क्षेत्र में अन्य दुकानदारों के भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।









0 Comments