ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

रायपुर:सोशल मीडिया पर दुर्ग की महिला से दोस्ती की, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा, पुलिस युवक की तलाश में

महिला की उम्र 37 साल है। जबकि आरोपी 28 साल का है। सोशल साइट की मदद से ऐसी वारदातों में अक्सर महिलाएं अजनबियों से नजदीकी के चलते शिकार बन जाती हैं। -सिंबॉलिक फोटो।
  • रायपुर के युवक पर है आरोप, महिला के रिश्तेदारों को भेजा वीडियो तो बढ़ा विवाद
  • महिला से रुपए की वसूली करने वाला आरोपी का साथी हुआ गिरफ्तार

दुर्ग की एक महिला से रायपुर के युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ली। शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला का वीडियो बना लिया, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। आरोपी युवक का नाम शोएब खान है। नेहरू नगर के रहने वाले इस युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके साथी अयाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला से 70 हजार रुपए वसूले थे। 

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शोएब फरार है। पुलिस ने बताया कि शोएब से दोस्ती के चक्कर में महिला दुर्ग से रायपुर आई थी। इसी दौरान आरोपी ने धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। कुछ महीने बाद यह वीडियो महिला के वाॅट्सएप पर भेजा और वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने आरोपी को रुपए दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला के रिश्तेदार को वीडियो भेज दिया, खुलासा होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा।

Post a Comment

0 Comments