ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

अब पीपीई किट पहनकर चोरी करने लगे बदमाश, ज्वैलरी की दुकान से उठा ले गए सोना

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के सतारा जिले में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) पहनकर चोरों ने एक आभूषण की दुकान में सेंधमारी की और वहां से सोने के गहने चुरा ले गए.  पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पल्टन क्षेत्र में स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोर अलमारी और शोकेस से सोने के आभूषण चोरी करते दिखे. 

पुलिस के अनुसार दो दिन पहले हुई घटना के फुटेज में चोर टोपी, मास्क, प्लास्टिक के जैकेट और दस्ताने पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं. 

पुलिस ने कहा कि आभूषण की दुकान के मालिक की शिकायत के आधार पर पल्टन पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. दुकान के मालिक के अनुसार चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और  सोना चोरी कर ले गए.


Post a Comment

0 Comments