ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

तमंचे के बल पर नाबालिग से तीन वर्षों तक दुष्कर्म, पंचायत में रखा निकाह का प्रस्ताव, जमकर धुनाई

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में तमंचे के बल पर तीन वर्षों तक नाबालिग से दुष्कर्म की पोल उसके गर्भवती होने पर पोल खुली। इस मामले में आहूत पंचायत में दोनों का निकाह किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर आरोपी ने इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध किशोरी के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की तथा थाने में तहरीर है
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी से उसका पड़ोसी 26 वर्षीय युवक तमंचे के बल पर करीब तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी गर्भवती हुई तो उसने अपनी मां को जानकारी दी। जिस पर मोहल्ले में पंचायत बैठा दी गई।
इसमें आरोपी को भी बुलाया। उसके सामने पीड़ित से निकाह करने का प्रस्ताव रखा। जिसे उसने खारिज कर दिया। इससे क्षुब्ध किशोरी के परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद किशोरी के परिजन लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments