ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

फैंस के प्यार के सामने 'नत मस्तक' हुए अमिताभ बच्चन, कविता के जरिए कहा 'धन्यवाद'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अमिताभ के फैंस के बीच हड़कंप मच गया। हर तरह से अमिताभ के फैंस उनके लिए दुआ करने लगे। अब अमिताभ ने अस्पताल से ही अपने फैंस के इस अथाह प्रेम के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।
जब से अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना उनके फैंस तक पहुंची हैष तभी से देशभर में पूजा-पाठ का दौर भी शुरु हो गया। अमिताभ के पैंस उनकी सलामती के लिए बेहिसाब दुआओं के साथ ही यज्ञ हवन भी कर रहे हैं। अमिताभ की अपने फैंस का ये अटूट प्रेम देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि इसके लिए वो फैंस का शुक्रिया कैसे अदा करें।
अब अमिताभ ने अपने फैंस का एक कविता के माध्यम से धन्यवाद किया है। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक कविता साझा की है। अमिताभ ने लिखा है, 'प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है। बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे एकाकी पन के अंधेरे को जो तुमने प्रज्वलित कर दिया है। व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउंगा, बस शीश झुकाके नत मस्तक हूं मैं'।

Post a Comment

0 Comments