बता दें कि रायपुर में 19 मार्च को पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया था। इसके बाद 31 मई यानी 72 दिनों तक यहां सिर्फ 15 ही केस थे, लेकिन इसके बाद सिर्फ 35 दिनों में ही सबसे अधिक 412 केस सामने आए, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।
इधर रायपुर में मिले नए मामलों में बिहार से लौटा रेलवे कर्मी, 10 वर्षीय स्कूली छात्र, होटल में कार्यरत 23 वर्षीय हाउस कीपर, गुढ़ियारी, फाफाडीह चौक के पास रहने वाली महिला, उत्तर प्रदेश से लौटा तिल्दा के पावर प्लांट में कार्यरत कर्मी, बिरगांव वार्ड नंबर 19 में दो 20 और 23 वर्षीय युवक समेत दो अन्य मरीजों की पहचान कर सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्रदेश का सबसे अधिक संक्रमित जिला रायपुर
बता दें कि रायपुर प्रदेश का सबसे अधिक संक्रमित जिला बन गया है। यहां अब तक 427 मरीज मिले हैं। इसमें से 219 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 192 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इससे पहले 72 दिनों में 15 केस मिले थे, जिसमें से छह मरीज सक्रिय थे। जबकि आठ को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई थी।
प्रदेश के जिलों की स्थिति
जिला - मरीज
रायपुर - 427
कोरबा - 319
राजनांदगांव - 299
जांजगीर चांपा - 252
बलौदाबाजार - 245
बिलासपुर - 229
जशपुर - 189
दुर्ग - 169
बलरामपुर - 145
रायगढ़ - 134
मुंगेली - 123
कबीरधाम - 110
महासमुंद - 88
बेमेतरा - 71
बालोद - 53
गरियाबंद - 41
कांकेर - 66
सरगुजा - 62
कोरिया - 67
दंतेवाड़ा - 26
सूरजपुर - 24
जगदलपुर - 23
नारायणपुर - 23
धमतरी - 8
कोंडागांव - 3
सुकमा - 5
बीजापुर - 2
गौरेला पेंड्रा मरवाही - 3









0 Comments