डिजीटल सेफ्टी कैटेगरी के तहत छात्रों को इंस्टाग्राम टूलकिट के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। छह जुलाई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। 20 जुलाई अंतिम तिथि है। शिक्षकों को ट्रेनिंग प्रोग्राम 10 अगस्त से शुरू होगा जबकि छात्रों के लिए यह कार्यक्रम छह अगस्त से शुरू होगा। ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। न्यायधानी के स्कूलों में इसे लेकर भारी उत्साह है। प्राचार्यों का कहना है कि शिक्षक व बच्चों दोनों के लिए यह फायदेमंद साबित होगा।
कोरोना काल में बढ़ी समस्या
शिक्षाविदों के अनुसार तो कोरोना महामारी के बीच इंटरनेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ी हैं। जैसे कोरोना को लेकर भ्रामक सूचना, फेक न्यूज, वाट्सएप धड़ल्ले से फेक फोटो सहित कई अन्य समस्याएं सामने आई हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। न्यायधानी के स्कूलों में बड़ी संख्या में भाग लेने बच्चे उत्साहित है।
- ट्रेनिंग प्रोगाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से होगी। डिजीटल सेफ्टी के अंतर्गत आने वाले तमाम चीजों की जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग का पहला चरण अगस्त से नवंबर में शुरू होगा जो कि वर्चुअल मोड ट्रेनिंग होगी। - केके मिश्रा, प्राचार्य, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अंग्रेजी माध्यम स्कूल








0 Comments