ad

Ticker

9/recent/ticker-posts

मुंगेली की घटना:75 साल की बुजुर्ग मां की बेटे ने हत्या की, बोला- सेवा करते परेशान हो गया था, विवाद होने पर गुस्से में मार डाला

तस्वीर मुंगेली के सिटी कोतवाली की है। घटना के संबंध में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
  • आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना की जांच जारी
  • मां की हत्या के बाद बदहवास हालत में घूमता रहा गांव में

जिले में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना को बेटा ने ही अंजाम दिया है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो गांववालों से आरोपी बेटे को पकड़ रखा था। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात सिटी कोतवाली थाना इलाके के गांव दल्लापुर की है।

गांववालों को हुआ शक
पुलिस के मुताबिक, बेटे का नाम ताम सिंह है। गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि ताम सिंह मां को मारकर बदहवास हालत में गांव की गलियों में घूम रहा था। लोगों ने वजह जानने की कोशिश की। ताम सिंह ने ग्रामीणों से कुछ नहीं कहा, वह अपने घर की तरफ गया। पीछे-पीछे कुछ ग्रामीण भी गए। लोगों ने देखा कि ताम सिंह की मां मृत पड़ी थी। महिला के सिर पर चोट के निशान थे। आस-पास खून बिखरा था। ताम सिंह ने कह दिया कि उसी ने हत्या की है। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी।

सेवा करके तंग आ चुका था
कोतवाली पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने पर उसने कहा कि बूढ़ी मां की सेवा करते हुए वह परेशान हो चुका था। इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह उसका मां के साथ झगड़ा हुआ था। गुस्से में घर पर रखी कुदाली से ताम ने मां पर वार कर दिया, इससे मौत हो गई। आरोपी की पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन त्योहार की वजह से रिश्तेदार के घर गए हैं। आरोपी मां के साथ अकेले ही घर पर रह रहा था।

Post a Comment

0 Comments